इस्लामपुर में ड्रग्स के साथ तस्कर धराया
बिहारशरीफ, मई 22 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के पक्की तालाबपर के पास से गुरुवार को पुलिस ने एक तस्कर को ड्रग्स के साथ दबोच लिया है। उसके पास 10 पुड़िया बरामद की गयी है। बरामद ड्रग्स को स्मैक बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना पर रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने से उसके पास से पुड़िया बरामद की गयी। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब पांच हजार रुपये बतायी जाती है। उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। (इस्लामपुर से अनुज कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.