बिहारशरीफ, मार्च 17 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : इस्लामपुर में खुला बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का सर्विस सेंटर दिव्यांगों को अब ट्राइसाइकिल मरम्मत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा वारंटी में मरम्मत पूरी तरह मुफ्त तो सरकारी दर पर मिलेंगे नए स्पेयर पार्ट्स मरम्मत के लिए साइकिल के साथ यूडीआईडी और आधार कार्ड लाना अनिवार्य फोटो: इस्लामपुर साइकिल : इस्लामपुर के अर्जुन-सरथुआ गांव में सर्विस सेंटर में मरम्मत के लिए लगीं ट्राइसाइकिलें। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। केंद्र और राज्य सरकारों की एडिप व संबल योजना के तहत दिव्यांगों को मिली बैटरी चालित (मोटराइज्ड) ट्राइसाइकिल की मरम्मत की सुविधा अब जिले में ही उपलब्ध हो गई है। इस्लामपुर प्रखंड के अर्जुन-सरथुआ गांव में इसका अधिकृत सर्विस सेंटर खुल गया है। अब साइकिल में कोई भी तकनीकी खराबी आने पर दिव्यांगों को इधर-उधर...