बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- फोटो : लेफ्टिनेंट-इस्लामपुर में अमित को मिठाई खिलाते पिता। इस्लामपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के तहबल बिगहा गांव निवासी अमित कुमार, आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहोल है। पिता विरेन्द्र गोप ने बताया कि वह बचपन से पढ़ाई के प्रति समर्पित था। लक्ष्य को पाने की इच्छा उसके चेहरे पर दिखती थी। उसने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई के गांव के सरकारी, इस्लामपुर के निजी स्कूल में पूरी की। बाद में आंध्रप्रदेश के सैनिक स्कूल में 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की। सातवें प्रयास में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। अमित ने बताया कि पिता राजनीतिक कार्यकर्ता व माता शिक्षिका है। तैयारी के दौरान असफलता भी मिली। हालांकि, माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। 11 माह तक चेन्नई में ट्रेनिंग करने के बाद नासिक मे...