इस्लामपुर का नाम किया जाए ईश्वरपुर
आगरा, अगस्त 2 -- ब्लॉक बरौली अहीर के गांव इस्लामपुर सलेमपुर में हिंदू चेतना सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ताजमहल-तेजोमहालय केस के पक्षकार हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर एवं मुख्य वक्ता बाल विदुषी लक्ष्मी थीं। अजय तोमर ने कहा कि इस्लामपुर का नाम बदलने की मांग की। कहा कि गांव का नाम ईश्वरपुर किया जाना चाहिए। इसके लिए वह संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से वार्ता करेंगे। बाल विदुषी लक्ष्मी ने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण से हिंदू लड़कियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। सभा के आयोजनकर्ता जिला सचिव डॉ वासुदेव जादौन, ब्लॉक उपाध्यक्ष बंटी जादौन, लोकेंद्र जादौन और मनोज जादौन रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.