इस्लामनगर में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
बदायूं, मई 28 -- बदायूं/इस्लामनगर। इस्लामनगर कस्बे में संचालित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।बुधवार शाम इस्लामनगर कस्बा निवासी इस्लाम अपनी 19 वर्षीय पत्नी नरगिस के प्रसव पीड़ा होने पर इस्लामनगर के ही सहसवान रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां पर मौजूद नर्सिंग होम संचालक और नर्स ने सामान्य प्रसव होने की बात कही। कुछ ही देर में नर्स ने नरगिस के कई इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगते ही प्रसूता के मुंह से झाग आने लगे और कुछ ही देर में प्रसव से पहले ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- इस्लामनगर में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत उसकी मौत के बाद अस्पताल का स्टाफ मौके से निकल गया। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.