इस्लामनगर में जल्द साकार होगा शुद्ध पानी का सपना
संतकबीरनगर, मई 19 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत मगहर के गांधी आश्रम वार्ड अंतर्गत मोहल्ला इस्लाम नगर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र को अब पहली बार नगर की जलापूर्ति व्यवस्था से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे विभाग से जरूरी अनुमति मिलने के बाद अब रेलवे पुलिया के नीचे से पाइपलाइन बिछाकर इस्लाम नगर तक पानी पहुंचाने का कार्य आसान हो जायेगा। ऐसे में यहां क़े वाशिन्दों को उम्मीद है कि वर्षों पुराना शुद्ध पेयजल पाने का सपना साकार होगा。
जलापूर्ति पाइपलाइन की समस्या मगहर कस्बे और इस्लाम नगर मोहल्ले के बीच रेलवे लाइन होने के कारण अब तक मोहल्ले में जलापूर्ति पाइप लाइन नहीं पहुंच सकी थी। जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.