मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी एक युवक ने गृह क्लेश के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिससे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी शौकीन मजदूरी करता था। गुरुवार रात घर पहुंचने पर परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने जहर का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- किशोरी समेत दो ने जहर खाकर दे दी जान युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.