बदायूं, मई 30 -- कस्बे में बिना रजिस्ट्रेशन के जगह-जगह खुले क्लीनिक और वहां पर अप्रशिक्षित तैनात स्टाफ इलाज के बजाए लोगों की जान लेने पर उतारू है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अलग-अलग स्थानों पर जच्चा-बच्चा समेत तीन की गलत इलाज के चलते मौत हो गई। गुरुवार को जहां जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में नर्सिंग होम सील किया गया तो टीम के कस्बे से निकलते ही एक और क्लीनिक पर इलाज को आई बालिका की मौत हो गई। हंगामा हुआ और पुलिस भी पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद मृतिका के परिजनों ने समझौता करते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- नवजात की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, सील शुक्रवार शाम क्षेत्र के ही गांव भवानीपुर नगला निवासी दिलशाद की 12 वर्षीय पुत्री आलिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसकी तबीयत खराब होने के बाद परिजन उसको इस्ल...