मेरठ, मई 26 -- उत्तर प्रदेश महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के आधार पर जारी की जाने वाली प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में इस्माईल पीजी कॉलेज ने परचम लहराया है। आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज ने 66.62 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए यह पोर्टल सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज की ओर से तैयार किया गया है। पोर्टल उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय, अनुदानित महाविद्यालय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की समीक्षा के आधार पर हर माह रैंकिंग जारी करता है।कॉलेज प्राचार्या प्रो.अनीता राठी ने बताया कि इस पोर्टल के तहत 44 अलग-अलग बिंदुओं पर महाविद्यालयों की विस्तृत समीक्षा और मूल्यांकन किया जाता है। प्रदेश के टॉप-10 कॉलेजों की सूची जारी की जाती है। अप्रैल माह की रैंकिंग में आई.एन.एम. पी.जी. कॉलेज न...