भागलपुर, मई 27 -- इस्माईलपुर में पेड़ गिरने से महिला की मौत आंधी तूफान और बारिश से पूरे क्षेत्र में बिजली प्रभावित सड़कों पर जगह-जगह गिरा पेड़, आवागमन भी बाधित नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर दियरा में सोमवार की देर रात आयी आंधी-तूफान, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देर रात आयी तेज आंधी-तूफान और बारिश ने  जहां खेतों में लगे फसल आम-लीची को भारी नुकसान पहुंचाया है, वहीं दूसरी ओर कई की जान भी गई है।  नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर, इस्माईलपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में इस आंधी तूफान की तबाही से लोग परेशान हैं। अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने, मकान क्षतिग्रस्त होने और बिजली बाधित होने की कई घटनाएं सामने आईं।  यह भी पढ़ें- बरारी-सबौर था चक्रवाती तूफान का केंद्र: डीएम  इस्माईलपुर प्रखंड के रघुनी टोला में आम का पेड़ गिरने से 60 वर्षीय पूनम...