इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध पर तेज बारिश-हवा से स्पर का सेंक क्षतिग्रस्त
भागलपुर, सितम्बर 12 -- नवगछिया, निज संवाददाता। तेज बारिश और हवा से गुरुवार की देर शाम नदी किनारे बने स्परों की स्थिति बिगड़ गई है। स्पर संख्या दो, तीन और चार के डाउनस्ट्रीम में करीब 85 मीटर हिस्से में तेज हवा और बारिश के कारण क्षति हुई है। इनमें स्पर संख्या दो और तीन स्पर संख्या चार में करीब 60 मीटर स्पर का सेंक क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग बचाव द्वारा सुरक्षा कार्य तेज किया गया। कटाव और पानी के दबाव को देखते हुए विभाग की टीम ने प्रभावित हिस्से पर एनसी बैग और ईसी बैग लगाकर सुरक्षा कवच तैयार किया। यह भी पढ़ें- रंगरा में धोबिनिया जमींदारी बांध 20 फीट कटा, पानी खेतों की ओर फैलने लगा बाढ़ प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता इंजीनियर गौतम कुमार ने बताया तटबंध सुरक्षित है। हर पल इसकी निगरानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.