कौशाम्बी, मार्च 23 -- कड़ा थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे देवीगंज कई ओर से प्रतापगढ़ जा रहा बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और रास्ते से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक इस्माइलपुर मोड़ के पास अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से उस पर लदा बालू पास के खेत में फैल गया।घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। चालक ने तत्काल वाहन स्वामी को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर क्रेन भेजी गई। क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा कराया गया और वाहन स्वामी उसे अपने साथ ले गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.