गया, मार्च 16 -- गया-डीडीयू रेल सेक्शन में इस्माइलपुर-रफीगंज के बीच स्थित आईबीएच (इंटरमीडिएट ब्लॉक हट) में अज्ञात लोगों द्वारा उपकरणों से छेड़छाड़ किए जाने के कारण देर रात रेल परिचालन प्रभावित हो गया। घटना करीब रात 1:50 बजे की बताई जा रही है। रेल सूत्रों ने बताया कि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आईबीएच में लगे सिग्नलिंग उपकरणों से छेड़छाड़ कर दी जिसके कारण सिग्नल प्रणाली अचानक बंद हो गई। सिग्नल फेल होने से अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हो गई और कई ट्रेनें रास्ते में ही रुक गईं। इस घटना के कारण जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस और चंबल एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मी और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और खराब हुई सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। काफी मशक...