बोकारो, अप्रैल 15 -- मंगलवार को इस्पात मजदूर मोर्चा सीटू की ओर से सेक्टर-4 गांधी चौक स्थित अंबेदकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर सीटू के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि वर्तमान समय में संवैधानिक संस्थाओं व लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के बीच बाबा साहब की चेतावनी और अधिक प्रासंगिक हो गई है। उन्होंने कहा कि जब तक जनता जागरूक नहीं होगी, तब तक संविधान के नीति निर्देशक तत्व जमीन पर नहीं उतर पाएंगे। उन्होंने बाबा साहब के शोषित, पीड़ित, मजदूर, किसान, महिला एवं वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए सामाजिक-आर्थिक समानता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में मनी बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम में देव कुमार, शंकर पोद्दार, इश्तियाक अंसारी, संजय अंबेदकर समेत अन्य उ...