इस्पात नीति के तहत 60 करोड़ टन क्षमता का लक्ष्य
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- नई दिल्ली। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने मंगलवार को कहा कि सरकार नई इस्पात नीति तैयार कर रही है, जिसका लक्ष्य क्षमता विस्तार को बढ़ावा देकर 2047 तक 60 करोड़ टन की क्षमता हासिल करना, उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना और आयात से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों से निपटना है। सचिव ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि नई राष्ट्रीय इस्पात नीति (एनएसपी) को करीब एक सप्ताह में हितधारकों की टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। राष्ट्रीय इस्पात नीति (एनएसपी) में भारतीय इस्पात उद्योग के लिए 2047 तक 60 करोड़ टन से अधिक की उत्पादन क्षमता हासिल करने का खाका तय किया जाएगा। इसमें मूल्यवर्धित और विशेष इस्पात की हिस्सेदारी बढ़ाने पर भी जोर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.