जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। हावड़ा-कांताबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन शुक्रवार को रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। गुरुवार सुबह आरक्षण केंद्र खुलने के साथ दर्जनों यात्री टाटानगर स्टेशन पहुंचकर हावड़ा-कांताबाजी इस्पात एक्सप्रेस की विभिन्न श्रेणियों में पूर्व से बुक टिकट रद्द कराने लगे। बताया जाता है कि, हावड़ा से इस्पात एक्सप्रेस को रद्द करने का आदेश बुधवार देरशाम चक्रधरपुर मंडल से जारी हुआ है। इससे खड़गपुर व टाटानगर समेत कोल्हान और ओडिशा के सैकड़ों यात्रियों को दिक्कत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...