जमशेदपुर, मार्च 27 -- जमशेदपुर। कांताबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन शनिवार को रद्द रहेगा जबकि शुक्रवार और को हावड़ा से कांताबाजी इस्पात एक्सप्रेस रद्द है। इस्पात एक्सप्रेस के अपडाउन में हावड़ा से शुक्रवार और कांटाबाजी से शनिवार को रद्द होने से टाटानगर समेत खड़गपुर, कोल्हान व ओडिशा के विभिन्न स्टेशनों के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। सूचना के अनुसार, इस्पात एक्सप्रेस कई महीने से लगातार अप-डाउन में घंटो लेट चल रही है। अपडाउन में एक फेरा रद्द होने से ट्रेन के परिचालन टाइम में सुधार की उम्मीद रेलकर्मियों को है। इधर, इस्पात एक्सप्रेस के शुक्रवार और शनिवार को रद्द होने से टाटानगर समेत अन्य स्टेशनों पर सैकड़ों यात्रियों ने टिकट रद्द कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.