कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने इस्पात नगर सेक्टर-आई में भूखंडों पर माफियाओं के कब्जों पर बुलडोजर चलाया। करीब 8000 वर्गमीटर पर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर प्राधिकरण ने कब्जा मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त भूमि की कीमत 40 करोड रुपये से अधिक बताई गई है। यहां सहायक अभियन्ता नितिन भारद्वाज, अवर अभियन्ता कैलाश सिंह, प्रवर्तन दल, पनकी थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह बिष्ट मौजूद रहे। इस दौरान पीएसी बल भी मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.