पटना, अप्रैल 8 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। सीएम नीतीश कुमार का गुरुवार को दिल्ली दौरा प्रस्तावित है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को उनका राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण होगा। 11 अप्रैल को उनका वापस पटना लौटने का कार्यक्रम है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में उनकी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात संभव है। इस दौरान बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा हो सकती है। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार अपने आगामी दिल्ली दौरे में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से भी मुलाकात करेंगे। हालांकि, बैठक की तारीख और समय अभी तय नहीं हुआ है। वहीं, जेडीयू के वरीय नेता एवं मंत्री विजय चौधरी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.