सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- सीतामढ़ी। इंडिया गठबंधन की ओर से बुधवार को राजद के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बेलसंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में राजद के रामबाबू यादव, संतोष यादव, विश्वनाथ राय, सुरेश गौतम, प्रमोद बैठा, कम्युनिस्ट पार्टी के केदार शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राजद पार्टी कार्यालय से गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों यह भ...