नई दिल्ली, जुलाई 14 -- जंतर-मंतर पर मंगलवार को रोचक नजारा देखने को मिला। यहां कॉकरोच जनता पार्टी के अनशन में पहुंची एक सात साल की बच्ची ने पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान से खास अंदाज में मांग कर डाली। इस बच्ची ने कहाकि या तो पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान यहां पर आकर सॉरी बोलें या फिर इस्तीफा दें। इस बच्ची का वीडियो द न्यूज पिंच पर आया है। अपनी वाकपटुता और चंचलता से इस बच्ची का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यह बच्ची बड़ी बेबाकी के साथ कैमरे पर अपनी बात रखती है।सॉरी ही बोल दीजिए कॉकरोच जनता पार्टी के अनशन के दौरान रिपोर्टर ने पूछा कि आप क्या चाहती हो? इसके जवाब में यह बच्ची कहती है कि मैं धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी से यही कहना चाहूंगी कि मैं आपको दो चॉयस देती हूं। या तो आप लोग इस्तीफा दे दीजिए और सॉरी मत कहिए। या तो यहां पर स्टेज पर आकर आप सॉ...