नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- राजस्थान कांग्रेस में शहरी निकाय चुनाव के बाद शुरू हुई खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए टिकट वितरण से लेकर भर्ती मामलों तक कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्वेंद्र सिंह ने डोटासरा के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके परिवार से जुड़े भर्ती मामलों की जांच कराने की भी मांग की है। उनके लगातार तीखे बयानों के बाद राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में है।निकाय चुनाव की हार के बाद फूटा गुस्सा भरतपुर-डीग में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस के भीतर संगठन को लेकर सवाल उठे हैं। इसी बीच विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी के स्थानीय और प्रदेश नेतृत्व को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया ...