इस्तांबुल से आईं दो महिला यात्रियों ने बाजूबंद में छुपाया था एक किलो सोना, गिरफ्तार
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने इस्तांबुल से आई दो महिला यात्रियों के पास से 'बाजूबंद' में छिपाकर लाया जा रहा करीब एक किलोग्राम सोना जब्त किया।दोनों महिलाएं बुधवार को इस्तांबुल से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-12 से दिल्ली पहुंची थीं।सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार, एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) के आधार पर प्रोफाइलिंग के बाद दोनों यात्रियों को ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया। उनके सामान की एक्स-रे जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से गुजरने के दौरान अलार्म बजने पर उनकी गहन व्यक्तिगत तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं की ऊपरी भुजाओं पर पहने गए पारंपरिक बाजूबंद के रूप में छिपाकर रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.