इस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और व्हाट्सएप तक नजर आई दिवाली की रौनक
मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- दिवाली के त्योहार की रौनक सोशल मीडिया पर भी नजर आई। बाजारों में खरीदारी और घरों में सजावट के साथ लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी त्योहार की खुशियां साझा कर रहे हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर दिवाली से जुड़ी तस्वीरों, वीडियो और रील्स की भरमार दिखाई दे रही है। कोई घर में बनाई गई रंगोली की तस्वीर साझा कर रहा है तो कोई रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक दीयों से सजे घर की झलक दिखा रहा है। इस बार सोशल मीडिया पर दिवाली की तैयारियों को खास अंदाज में पेश करने का चलन देखने को मिला। युवा वर्ग ने पारंपरिक कपड़ों में फोटोशूट कराकर तस्वीरें पोस्ट की। यह भी पढ़ें- Firozabad News: दीपोत्सव पर घर-घर पूजे गए लक्ष्मी गणेश वहीं, कई लोग घर की सजावट, पूजा की थाली और बाजार में की गई खरीददारी के वीडियो बनाकर साझा कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.