चाईबासा, जून 21 -- गुवा । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून 2026 को बीएसएल-सेल गुवा द्वारा संचालित इस्को मध्य विद्यालय में योग कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री किरण सिन्हा के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। प्रशिक्षित शिक्षिका सुश्री प्रीति कुमारी एवं शिक्षक अभय कुमार राम ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ने इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीआईएसएफ गुवा माइंस में योग कार्यक्रम आयोज...