इस्कॉन समर कैम्प में बच्चों ने सीखे नैतिक मूल्य, उल्लास के साथ समापन
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- इस्कॉन में आयोजित संस्कार समर कैंप 2026 में बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का प्रयास किया गया। शिविर का समापन प्रतिभाओं के प्रदर्शन और फूलों की होली के साथ किया गया। 24 मई से एक जून तक कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान बच्चों को खेल-खेल में संस्कार, श्लोक, कृष्ण भजन, मंत्र मेडिटेशन, योगिक गेम्स, पेंटिंग, क्लासिकल डांस, नैतिक कथाएं, फायरलेस कुकिंग, गार्डनिंग, फोटोग्राफी सहित अनेक रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सृजनशीलता और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना उद्देश्य रहा। समापन पर आयोजित कार्यक्रम में किसी ने श्लोकों की मधुर प्रस्तुति दी तो किसी ने नृत्य, भजन, योगिक गतिविधियों और रचनात्मक कलाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.