इस्कॉन समर कैंप में बच्चे सीख रहे नवधा भक्ति के गुर
वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय गीता संस्कार समर कैंप के तीसरे दिन बुधवार को प्रशिक्षकों ने बच्चों को नवधा भक्ति की सीख दी। प्रशिक्षक मिली डिडवानिया, करुणा कुमारी, सोनिका रावत और रामप्यारे दास ने बच्चों को हिंदू धर्म में नवधा भक्ति, म्यूजिकल हरिनाम संकीर्तनम और ड्राइंग सिखाई। इसके अलावा तुलसी पूजन, वैदिक श्लोक, प्रसादम और गीता के व्यावहारिक ज्ञान का पाठ भी सिखाया जा रहा है। इस अवसर पर साक्षी मुरारी दास, रसिक गोविंद दास, राम केशव दास और मुरारी गुप्त दास आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.