लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- लखीमपुर, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के लखीमपुर स्थित मंदिर में रविवार को 'द्वितीय प्रेरणा यूथ फेस्टिवल' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं और भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय फियर ऑफ मिसिंग आउट (फोमो) जीवन में सही दिशा कैसे पाएं रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे हरिकृपा प्रभु ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी और सोशल मीडिया के दौर में फोमो यानी युवाओं के मन में अस्थिरता और भ्रम पैदा कर रहा है। उन्होंने अपने प्रवचन में बताया कि मन ही मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र भी बन सकता है और सबसे बड़ा दुश्मन भी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भक्तों के लिए प्रसादम की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्त औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.