इस्कॉन में 25 को फूलों की होली व ब्रह्मोत्सव
लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- इस्कॉन मंदिर में 25 मार्च को फूलों की होली ब्रह्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप में संत भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज कार्यक्रम में आ रहे हैं। प्रेम हरिनाम प्रभु अध्यक्ष इस्कॉन कानपुर उपस्थित रहेंगे। मन्दिर के नित्य सेवक तैयारियों में जुटे हैं। इस्कॉन लखीमपुर के संयोजक सुनील मुकुंद प्रभु, मीडिया प्रभारी नूतन मिश्रा व स्पर्श सिन्हा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रद्धा, प्रेम और आध्यात्मिक उल्लास का जीवंत उत्सव होगा। 501 किलोग्राम फूलों की होली खेली जाएगी। कानपुर के भक्तों की कीर्तन मण्डली संकीर्तन के बीच फूलों की वर्षा करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। शहर सहित जिले के लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.