इस्कॉन में संस्कार समर कैंप 24 मई से
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- बच्चों के नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए इस्कॉन लखीमपुर संस्कार समर कैंप 2026 का आयोजन 24 मई से एक जून तक करने जा रहा है। रोज सुबह साढ़े आठ बजे से दो बजे तक समर कैम्प चलेगा। कैंप में बच्चों को खेल-खेल में संस्कार, श्लोक, कृष्ण भजन, मंत्र मेडिटेशन, योगिक गेम्स, पेंटिंग, क्लासिकल डांस, नैतिक कहानियां, फायरलेस कुकिंग, गार्डनिंग, फोटोग्राफी एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हुए उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। मीडिया प्रभारी नूतन मिश्रा ने बताया किRs.1001 के सहयोग शुल्क पर आयोजित यह कैंप इस्कॉन परिसर में होगा। यह भी पढ़ें- पवित्रम सेवा परिवार का समर कैंप 16 से अधिक जानकारी 7310208981 व 8299132381 पर की जा सकती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.