कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। इस्कॉन में श्री कृष्ण चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव और गौर पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वैदिक शास्त्रों का निष्कर्ष यही है कि श्री कृष्ण पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान हैं। कलयुग में श्री चैतन्य महाप्रभु के रूप में प्रकट होते हैं। सैकड़ों भक्तों ने प्रातःकालीन मंगल आरती एवं दर्शन आरती से श्री भगवान की कृपा प्राप्त की। श्री श्री राधा माधव, श्री श्री जानकी जानकी वल्लभ लक्ष्मण हनुमान जी एवं श्री श्री निताई गौर सुंदर का अत्यंत सुंदर श्रंगार किया गया। पुष्प इत्यादि आभूषणों से अलंकृत श्री चैतन्य महाप्रभु के दिव्य विग्रह के दर्शन करके सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस्कॉन अध्यक्ष प्रेमहरिनाम प्रभुजी ने श्री चैतन्य महाप्रभु की लीलाओं एवं शिक्षाओं का मार्मिक वर्णन प्रस्तुत किया। संध्याकालीन आयोजन में श्री श्री निताई गौर सुंद...