इस्कॉन में पहली बार भजन क्लबिंग का आयोजन हुआ
नोएडा, मई 10 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। इस्कॉन मंदिर में रविवार को नोएडा में पहली बार भजन क्लबिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भजन क्लबिंग की लोकप्रियता को देखते हुए इस्कॉन नोएडा ने ब्रज रस की थीम पर वृंदावन की दिव्य भक्ति संस्कृति और आध्यात्मिक वातावरण को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में 800 से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम शाम 4:15 से शुरू हुआ तथा इसमें हरिनाम संकीर्तन, भक्तिमय भजनों के माध्यम से वृंदावन धाम की महिमा का भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण किया गया। साथ ही गौड़ीय वैष्णव आचार्यों, विशेषकर चैतन्य महाप्रभु की शिक्षाओं का भी वर्णन किया गया।आयोजकों यह भी पढ़ें- भक्ति से सराबोर हुआ बालाजी दरबार, सैकड़ों श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.