लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- नए साल पर शहर के इस्कॉन में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर संकीर्तन से हुई। इसमें तमाम भक्तों ने भाग लिया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। इस्कॉन लखीमपुर के संचालक सुनील मुकुंद प्रभु ने बताया कि दिन में फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत शहर में प्रसाद वितरण किया गया। इस्कॉन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 101 किलो फूलों से भगवान का अभिषेक किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता, बाल प्रतियोगिताएं व फूलों की होली में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरित किया गया। नूतन मिश्रा व स्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.