दरभंगा, मार्च 6 -- दरभंगा। शहर के शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में मंगलवार को भव्य श्री गौर पूर्णिमा महामाहोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र भी सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस आयोजन को लेकर पूरे मंदिर को विशेष रंग-बिरंगे फूलों, लाइट और टेंट से सजाया गया था। सभी भक्तों ने उत्साह के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए जमकर फूलों की होली भी खेली। गौर-निताई महाभिषेक, महा गौर आरती व 108 भोग का आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा। शास्त्र के अनुसार 540 वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण स्वयं श्री राधा रानी के भाव व स्वरूप में श्री चैतन्य महाप्रभु के रूप में फागुन मास की पूर्णिमा के दिन इस धरती पर अवतरित हुए। इसी पावन दिवस को उनके प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंदिर प्रबंधक लक्ष्मण कृपा प्रभु ने बताया कि श्री राधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.