बरेली, मार्च 28 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। इस्कॉन मंदिर बरेली में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर अध्यक्ष भीम अर्जुन तथा इस्कॉन रुद्रपुर के मंदिर अध्यक्ष सर्वमंगल गौर प्रभु ने श्री राम कथा का अत्यंत प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम एवं माता सीता के जीवन से समाज को मिलने वाली शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, धर्म और कर्तव्य पालन का सर्वोत्तम उदाहरण है। मंदिर में श्रीराम दरबार का भव्य अभिषेक वैदिक विधि-विधान से हुआ। इसके बाद भगवान को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी भक्तों ने अत्यंत उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया। मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था और पूरे वातावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.