बरेली, मार्च 28 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। पीलीभीत बाईपास स्थित इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी पर भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस्कॉन बरेली मंदिर के अध्यक्ष भीम अर्जुन दास तथा इस्कॉन रुद्रपुर के मंदिर अध्यक्ष सर्वमंगल गौर का सभी को विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। सर्वमंगल गौर ने श्रीराम कथा का अत्यंत प्रेरणादायक वर्णन किया, जिसमें उन्होंने भगवान श्रीराम एवं माता सीता के जीवन से समाज को मिलने वाली शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, धर्म और कर्तव्य पालन का सर्वोत्तम उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम दरबार का भव्य अभिषेक वैदिक विधि-विधान से करने के बाद छप्पन भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के लिए मंदिर को आकर्षक, रंग-बिर...