धनबाद, जून 30 -- धनबाद। वृंदावन विहार, गोसाईडीह स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा देवी के पावन स्नान यात्रा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का दर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4:30 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा देवी के महास्नान अभिषेक के साथ हुआ। महामहोत्सव के दौरान भक्ति संकीर्तन, आध्यात्मिक कथा, संध्या आरती, छप्पन भोग, भगवान का विशेष गज-वेश दर्शन तथा अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर इस्कॉन धनबाद के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्नान यात्रा महोत्सव भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा से पूर्व मनाया जाने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पावन उत्सव है, जो भक्ति, शुद्धता एवं भगवान के प्रति समर्पण का संदेश देता है। ...