बक्सर, मार्च 27 -- बक्सर। पड़री मोड़ स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान भगवान श्रीराम का विधिवत अभिषेक किया गया। साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ। प्रबंधक राजा गोविंद दास के निर्देश पर इस आयोजन का संचालन ओंकारनाथ दास ने किया। मौके पर शैलेंद्र प्रभु, विकाश यादव, सत्येंद्र कुमार, आकाश राज श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे। आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक आनंद का अद्भुत अवसर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...