इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाया गया आम महोत्सव
बरेली, जून 29 -- इस्कॉन मंदिर बरेली में रविवार को श्री राधा वृंदावन की प्रसन्नता के लिए हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मैंगो फेस्टिवल मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य दर्शन एवं उत्सव का आनंद प्राप्त किया। आम महोत्सव के अवसर पर मंदिर को आकर्षक एवं मनमोहक ढंग में आमों से सजाया गया तथा श्री राधा वृंदावन चंद्र जी को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं रसपूर्ण आमों का विशेष भोग अर्पित किया गया। भगवान के दिव्य शृंगार एवं मनोहारी दर्शन ने उपस्थित भक्तों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने उत्साहपूर्वक हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं एवं भक्ति के महत्व पर आधारित आध्यात्मिक प्रवचन का श्रवण किया। यह भी पढ़ें- इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.