कानपुर, मार्च 29 -- इस्कॉन मंदिर में रामनवमी पर श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन हुआ। वैष्णव स्वामी महाराज ने प्रभु श्री रामचंद्र जी के दिव्य गुणों की मार्मिक व प्रेरणादायक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर श्रीश्री जानकी वल्लभ, लक्ष्मण, हनुमान व हनुमान जी का चांदी के 108 कलशों से अभिषेक किया गया। भगवद्गीता आधारित वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट के पुरस्कार भी वितरित किए गए। शहर के 15 सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। विजेताओं को साइकिल, स्मार्ट वाच और टीशर्ट आदि से पुरस्कृत किया गया। मीडिया प्रभारी शिवम कपूर ने बताया कि इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, अर्नव सिंह, वेदांशी सोनी, अक्षिता सिंह, शिवानी शर्मा एवं जानवी अढाना शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...