कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के वरिष्ठ संन्यासी और प्रख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता वैष्णव स्वामी महाराज का शुक्रवार को शहर आगमन हुआ। उन्होंने आईआईटी कानपुर स्थित भक्ति वेदांत क्लब में विशेष प्रवचन दिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। छात्रों ने आध्यात्मिक जीवन के व्यावहारिक पक्षों से प्रेरणा प्राप्त की। 20 को इस्कॉन में श्रीमद्भागवतम कक्षा और सत्संग आयोजित होंगे। रविवार को हरिनाम दीक्षा समारोह आयोजित होगा। इसमें 120 श्रद्धालु भक्त हरिनाम दीक्षा ग्रहण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.