कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच शहर से विश्व शांति का संदेश देने के लिए इस्कॉन स्थित श्री राधा माधव मंदिर में इस्कान इंडिया यूथ काउंसिल के तत्वावधान में भव्य वर्ल्ड पीस मार्च निकाला गया। चार दिवसीय सम्मेलन के समापन पर आयोजित इस मार्च में देश-विदेश से आए 160 भक्तों ने भाग लिया। इसमें शामिल सभी भक्त हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। हरे कृष्ण, हरे राम के जयघोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा संग गूंज उठा। विश्व को एकजुटता का संदेश दिया गया। मीडिया प्रभारी शिवम कपूर ने बताया कि मौजूदा समय में जब दुनिया विभिन्न संकटों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में यह मार्च लोगों को आंतरिक शांति और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करने ...