संभल, मार्च 29 -- शहर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित प्राचीन यमतीर्थ का वंदन योजना के तहत सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में है। इस परियोजना के लिए कुल 118.35 लाख रुपये तीन किश्तों में जारी किए गए। जिनसे तीर्थ परिसर में अनेक महत्वपूर्ण निर्माण और सुधार कार्य किए जा रहे हैं। विशेष रूप से यमराज का भव्य मंदिर आकार ले रहा है और तीर्थ परिसर की सुंदरीकरण प्रक्रिया का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। इसी बीच इस्कान ट्रस्ट ने नगर पालिका को पत्र लिखकर तीर्थ की देखभाल और संचालन की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई है। अधिकारियों का मानना है कि इस्कान जैसे प्रतिष्ठित धार्मिक संगठन के सहयोग से तीर्थ का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित होगा। इससे न केवल धार्मिक गतिविधियों में सुधार आएगा। बल्कि व्यवस्थाओं और संरचना के संरक्षण में भी सुधार होने की उम्मीद है। तीर्थ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.