इसुनिया के खेल मैदान में निर्माण पर बवाल, पथराव और लाठी-डंडे भी चले
उन्नाव, जून 13 -- कृष्ण कुमार मिश्र, चकलवंशी। सदर तहसील क्षेत्र के इसुनिया गांव में शनिवार को खेलकूद के लिए दर्ज भूमि पर कथित अवैध निर्माण और धार्मिक उपयोग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विरोध के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ हुए पथराव, लाठी-डंडों व रॉड के हमले में बजरंग दल का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। इससे आक्रोशितों के हंगामे की सूचना पर पहले थाना पुलिस बल पहुंचा। स्थिति नियंत्रित न होने पर एसडीएम और सीओ पहुंचीं, जिनके समझाने पर आक्रोशित शांत हुए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है.अवैध निर्माण का मामला माखी थाना क्षेत्र के इसुनिया गांव में गाटा संख्या 122 की भूमि को ग्रामीणों के अनुसार खेल मैदान के रूप में दर्ज बताया जा रहा है। आरोप है कि इसी भूमि पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.