छपरा, अप्रैल 18 -- छपरा, हमारे ससंवाददाताl जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार लगातार निगरानी व समीक्षा कर रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने इसुआपुर और गौरा थाना का औचक निरीक्षण शुक्रवार की देर रात्रि किया। इस दौरान थाना स्तर पर हो रहे कार्यों, अभिलेखों और लंबित मामलों की स्थिति का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के विभिन्न रजिस्टरों, केस डायरी और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर केस में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- एसएसपी ने थाने का किया निरीक्षण इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.