इसुआपुर में सहयोग शिविर की तैयारियां पूरी
छपरा, मई 8 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की रामपुर अटौली व लौंवा पंचायत में लगने वाले सहयोग शिविर की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीडीओ ई सत्यम सिंह ने बताया कि प्रखंड में दो जगहों क्रमशः रामपुर अटौली पंचायत भवन के परिसर में 19 मई को जिला सहकारिता पदाधिकारी की अध्यक्षता में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 2 जून को लौंवां पंचायत भवन परिसर में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस सहयोग शिविर में जमीन से संबंधित दाखिल खारिज, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शौचालय, बिजली बिल में गड़बड़ी, आवास से संबंधित आपत्ति पत्र जमा किया जा सकता है। साथ ही बताया कि प्राप्त आवेदनों को प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा लोक प्राधिकार को भेज दिया जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.