छपरा, अप्रैल 3 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सढ़वारा बाजार के पास शुक्रवार को टायर फटने से एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। घटना के बाद यात्रियों में अफ़रा-तफ़री मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर बस के पास आए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की डायल 112 गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए सीएचसी इसुआपुर लाया। घायलों में बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसी गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह, नई बाजार छपरा निवासी विष्णु कुमार, गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी रंजन कुमार और राज किशोर राम शामिल हैं। वहीं इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवां गांव निवासी राजदेव राय भी अनियंत्रित बस की चपेट में आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.