छपरा, जुलाई 14 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में मंगलवार को खरीफ महोत्सव सह किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो महिला किसानों समेत आठ कृषकों को किसान श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक जनक सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने तथा सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनीश कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीक आधारित खेती अपनाने की अपील की। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह, डिप्टी जनरल रविंद्र कुमार, पूर्व जिला पार्षद पुष्पा सिंह, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य,...