छपरा, अप्रैल 22 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के अजय सिंह की मौत बुधवार को बिजली के करंट लगने से हो गई। स्वजनों के अनुसार अजय सिंह मवेशियों को बांधने के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी बीच वे 11 हजार वोल्ट की बिजली सप्लाई वाले पोल से जुड़े करंट प्रवाहित हो रहे तार के संपर्क में आ गए। वे अचेत हो गए। स्वजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी इसुआपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर इसुआपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: जनगणना 2026: ठाकुरगंज में प्रगणक-पर्यवेक्षकों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण शुरू हालांकि समाचार प्रेषण तक स्वजनों द्वारा थाने में घटना से संबंधित लिखित आवेदन नहीं दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.