छपरा, मार्च 10 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले दो दिनों में आवारा कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों के काटने से पांच दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी इसुआपुर में कराया गया। साथ ही उन्हें एंटी रैबीज का टीका भी दिया गया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आता नगर गांव की मिस्टी कुमारी, गंगोई गांव की मधु कुमारी, नवादा गांव की पिंकी कुमारी, तरैया के बगही गांव की पुतुल कुमारी और प्यारेपुर गांव की यामत फातमा समेत 60 से अधिक लोग अवारा कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों के काटने से जख्मी हो गए हैं। स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। इधर लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से ग्...